Omicron Variant: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया यात्री कोविड संक्रमित, पत्नी और मेड को भी हुआ कोरोना
चंडीगढ़, 30 नवंबर। पूरे विश्व में Omicron वैरिएंट को लेकर चिंता बढ़ गई है तो वहीं चंडीगढ़ में साउथ अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हंड़कंप मच गया है। व्यक्ति के सैंपल्स अब जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और पूरे चंडीगढ में अलर्ट जारी किया गया है। पीड़ित व्यक्ति घर में अपनी पत्नी और दो लोगों के साथ रह रहा था। इन सब का भी कोविड टेस्ट हुआ है, जिसमें से उसकी पत्नी, घर में काम करने वाली मेड और उसके परिवार के एक सदस्य को भी कोरोना हुआ है, जबकि एक और व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

पीड़ित व्यक्ति को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। संक्रमित व्यक्ति की उम्र 39 वर्ष है और वो 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था, एयरपोर्ट पर उसका RT-PCR टेस्ट निगेटिव आया था इसलिए उसे घर भेज दिया गया था लेकिन घर पहुंचने के एक दिन बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसका टेस्ट पॉजिटिव आया। नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ अहम फैसले लिए हैं।
हेल्थ मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जो कि 1 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगी। नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी यात्रियों को अब अपनी पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी और एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को भी अपलोड करना होगा। तो वहीं बायोएनटेक एसई ने 'ओमाइक्रोन' के अनुकूल अपनी कोविड -19 वैक्सीन को करने के लिए काम शुरू कर दिया है, हो सकता है कि 100 दिनों के भीतर वैक्सीन का एक नया एडीशन तैयार हो जाएगा।

तो वहीं ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए एक्सपर्ट लगातार सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते बढ़ी चिंताओं के बीच केंद्र सरकार जल्द ही कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए जल्द पॉलिसी ला सकती है। फिलहाल हर किसी से यही अपील है कि वो बाहर निकलते वक्त कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। गौरतलब है कि Covid-19 का नया वैरिएंट B.1.1529 बीते हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में मिला था, विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इसे 'Variant of Concern' यानी 'चिंताजनक' घोषित किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications