कांग्रेस में आएंगे हरभजन सिंह? नवजोत सिद्धू ने लिखा कुछ ऐसा, लग रही अटकलें

चंडीगढ़, 15 दिसंबर: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर हरभजन सिंह के राजनीति में आने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धू ने इसमें कई संभावनाएं होने की बात कही है। जिसके बाद हरभजन के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हरभजन

नवजोत सिद्धू ने बुधवार शाम को ये तस्वीर साझा की है। जिसमें वो हरभजन सिंह के साथ खड़े हुए हैं। तस्वीर के कैप्शन में सिद्धू ने लिखा है- 'बहुत सी उम्मीदों से भरी तस्वीर... चमकते सितारे भज्जी के साथ।' तस्वीर को उम्मीदों से भरी बताने के चलते माना जा रहा है कि कुछ महीने बाद पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हरभजन कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि 41 साल के हरभजन सिंह ने करीब दो दशक तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। एक स्पिन गेंदबाज के तौर पर उनके नाम पर एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन दिनों हरभजन क्रिकेट कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं।

बीजेपी में जाने की भी हुई थी चर्चा

बीते हफ्ते पंजाब से आने वाले दो क्रिकेटरों हरभजन सिंह और युवराज सिंह के भाजपा में शामिल होने की बात भी सामने आई थी। कुछ न्यूज साइट में इस तरह की खबरें सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने ऐसी ही एक खबर को रीट्वीट करते हुए उसे फर्जी करार दिया था। जिससके बाद उनके भाजपा में जाने की तमाम अटकलों पर विराम लग गया था। अब सिद्धू के साथ तस्वीर के बाद उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: जनरल रावत के नाम होगा 'सैन्य धाम' का मुख्य द्वार | वनइंडिया हिंदी

    बीते चुनाव में भी थी ऐसी चर्चा

    पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के समय भी हरभजन सिंह के राजनीति में आने और कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं रही थीं। उनके जालंधर से चुनाव लड़ने की बात उस समय कही गई थी। बाद में अटकलों का हरभजन सिंह ने खुद सामने आकर कहा था कि पॉलिटिक्स में नहीं आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+