मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य में स्वास्थ्य और रोजगार शिविर का किया शुभारंभ

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसी के तहत राज्य स्तरीय स्वास्थ्य और रोजगार शिविर का शुभारंभ किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के गांव दानेवाला से इस शिविर की शुरुआत की।

134 लड़कियों को मिली नौकरी

इस अवसर पर बतौर अतिथि शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचाना है। शिविर में 500 से अधिक महिलाओं ने कैंसर की जांच के लिए और लड़कियों को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। रोजगार से जुड़े प्लेसमेंट कैम्प में 209 लड़कियों ने भाग लिया है, जिसमें से 134 लड़कियों को 7 कंपनियों द्वारा नौकरी के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है। इससे ये यह साबित होता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में बाजी मार सकती हैं।

Dr Baljit Kaur

उन्होंने कहा कि इस शिविर में महिलाओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को का ख्याल रखा गया है। विभिन्न विभागों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, रोजगार संबंधी शिविर, योग कक्षाएं जैसे कई तरह के स्टॉल लगाएं गए हैं। इस शिविर में विभाग की तरफ से बच्चों के स्पॉन्सरशिप योजना के तहत हर महीने 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी दी जा रही है। इस मौके पर विभाग ने 132 लाभार्थियों को शगन योजना के तहत हर एक लाभार्थी को 51,000 रुपये की दर से 67.32 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+