Punjab: लुधियाना में ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग, डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा, Video
Ludhiana Oil Tanker Fire: पंजाब के लुधियाना में बुधवार को भीषण आग का तांडव देखने को मिला है। नेशनल हाइवे पर हादसे के बाद तेल से भरे टैंकर में आग लग गई, जिसके बाद आग की भयानक लपटे उठना शुरू हो गई। हादसा का एक वीडियो भी सामने आया है।
हादसा लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां खन्ना इलाके में तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद आग का शिकार हो गया।

ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग
जानकारी के मुताबिक लुधियाना के खन्ना इलाके में तेल टैंकर के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा टैंकर धू-धू कर जल उठा। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
Recommended Video
आग की जद में आया पूरा हाईवे
लेकिन दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने तक तेल का टैंकर पूरी तरह से आग से घिरा हुआ नजर आया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे टैंकर हाइवे पर धू-धू जल रहा है। तेल के टैंक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच हुआ है। पूरा फ्लाइओवर आग की चपेट में है।
धू-धू कर जल उठा टैंकर
आग लगने के बाद फ्लाईओवर की दोनों तरफ के रास्ता बंद कर दिए गए है। पुलिस की ओर से साझा कि गई जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया टैंकर से पलटने के बाद आग पकड़ने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications