Punjab News: 'इसके साथ ही जल गई सारी कमाई', फर्नीचर गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान, 60 लाख का समान जलकर राख
Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में एक फर्नीचर फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को खबर दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
बिना देर किए दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस ने कहा कि गोदाम में आग भीषण लगी है। गोदाम में रखे फर्नीचर में भी आग लग गई है। जिससे आग बेहद विकराल रूप धारण कर लिया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं
पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि फर्नीचर गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान का अनुमान है। करीब 50-60 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी पूरी मुस्तैदी से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
बता दें कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में तीन दिनों में तीन इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वहीं रांची में भी सब्जी मार्केट में आग लग गई थी।
यह भी पढ़ें- Telangana News: घरेलू गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी भीषण आग, 12 लोग बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर, Video












Click it and Unblock the Notifications