DAP खाद की अवैध जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में मान सरकार, फिरोजपुर में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर सस्पेंड
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने डीएपी के कालाबजारी को खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। खाद की अवैध जमाखोरी मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी गाज गिर रही है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो मामलें में दोषी पाए जा रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर में डीएपी खाद की अवैध रूप से जमाखोरी का मामला सामने आया है। सरकार मे मामले में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इससे पहले खाद की सैंपलिंग से लेकर उसकी गुणवत्ता और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आदेश पर 91 फर्म के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे। तीन एफआईआर दर्ज कर खाद के सैंपलिंग से जुड़े मामलों की जांच भी करवाई गई थी। फिरोजपुर में मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी जगीर सिंह को निलंबित किया गया है।

कृषि विभाग की ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि जिले में डीएपी खाद की अवैध जमाखोरी की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान एक फर्म के गोदाम में डीएपी खाद के 3236 बैग मिले। लेकिन फर्म के पास इनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। बता दें कि सीएम मान ने पिछले दिनों जमाखोरी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी, जिसका नतीजा अब दिखने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications