पंजाब- ड्रग्स और हथियार की तस्करी में सुरक्षा एजेंसियों के शामिल होने का आरोप गंभीर, सबूत दें केजरीवाल- तिवारी

लुधियाना, 16 फरवरी: पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट पर सवाल खड़े करने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अश्विनी कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के कांग्रेस छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, लेकिन साथ ही चुटकी भी ले ली है। दरअसल, पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने आज लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए जाने को लेकर कड़ा हमला बोला है और सबूत देने को कहा है।

Congress MP from Punjab Manish Tewari has asked Aam Aadmi Party convener and Delhi CM Arvind Kejriwal to give evidence on making serious allegations against security agencies

सबूत दें केजरीवाल- मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि, 'इसमें कोई शक नहीं है कि 1975 से पाकिस्तान पंजाब में ड्रग्स और हथियार भेजकर इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह कहना कि इसमें सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं, बहुत ही गंभीर आरोप है। केजरीवाल जी के पास अगर कोई सबूत है तो उन्हें इसे दिखाना चाहिए। '

अश्विनी कुमार पर भी ली चुटकी
इसके बाद उन्होंने अश्विनी कुमार जैसे दिग्गज नेता के 46 साल बाद कांग्रेस छोड़ने को लेकर कहा, "अगर कोई भी व्यक्ति कांग्रेस छोड़कर जाता है तो उससे जरूर पार्टी का नुकसान होता है। श्री अश्विनी कुमार जी पंजाब से कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ मंत्री रहे, हमारे सहयोगी रहे....और अगर वे छोड़कर गए हैं तो ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।" लेकिन इसके बाद उन्होंने पंजाबी में कहा कि , 'लेकिन एक बात और भी है, यह राज्यसभा की सीट की चाहत जो है न, वह लोगों से बहुत कुछ करवाता है।'

'उनके कहने पर तो उनकी पत्निया भी वोट नहीं देंगी'
इससे पहले स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम गायब रहने पर तिवारी ने पार्टी के फैसला पर सीधा सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि स्टार प्रचारकों की सीट में नाम शामिल करना उनका उत्तरदायित्व है। लेकिन, साथ ही वो ये भी कह गए कि 'उस लिस्ट में तो कई नाम ऐसे हैं जिनके कहने पर तो उनकी पत्नियां भी वोट नहीं देंगी।'

इसके अलावा तिवारी बोले कि 'पगड़ी पंजाब की शान है और इसे पहनने को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+