Recall: लुधियाना से विशाखापट्टनम तक, ये हैं गैस लीक के डराने वाले कांड; जहां पलक झपकते ही आई थी मौत

Gas Leak Case Recall: पंजाब के लुधियाना में 30 अप्रैल को हुए गैस लीक कांड में 11 लोगों की जान गई। यह पहली बार नहीं था कि इस तरह की दर्दनाक मौत किसी को मिली हो। 8 साल पहले भी लुधियाना के ही एक इलाके में ऐसी घटना घटी थी।

Gas Leak Case

Gas Leak Case Recall: पंजाब के लुधियाना में रविवार (30 अप्रैल) को हुए गैस लीक कांड में 11 लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि जहरीली गैस बंद पड़ी फैक्टरी से नहीं बल्कि करियाना स्टोर के सामने गटर से निकली थी। जिसके बाद एकाएक करके स्थानीय लोग सडक पर ही गिरने लगे। घटना आग की तरह इलाके में फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

वहीं, इस लुधियाना के गैस लीक कांड ने 8 साल पहले हुए दोराहा घटना की याद दिला दी। बात साल 2015 की है। जब लुधियाना के ही दोराहा इलाके में अमोनिया गैस रिसाव से मौके पर ही 6 लोगों की खड़े-खड़े मौत हो गई थी। हुआ कुछ यूं था कि दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर अमोनिया गैस का टैंकर गुजर रहा था, तभी पुल से टैंकर के टकराते ही गैस का रिसाव हो गया था।

आइए नजर डालते हैं ऐसे ही घटनाओं पर ...

  • 4 जून 2022 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के प्लांट में गैस लीक हो गई थी। जिसके कारण 4 किलोमीटर के दायरे के इलाके को प्रभावित किया था। घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 11 दिसंबर 2021 में तमिलनाडु के इरोड में भी दर्दनाक घटना घटी थी। यहां लिक्विड क्लोरीन की एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से एक की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोगों की हालत खराब हो गई थी।
  • 15 अक्टूबर 2022 तमिलनाडु के होसुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में बने सेप्टिक टैंक से गैस लीक होने के कारण करीब 100 छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी। गनीमत रही थी कि किसी की भी जान नहीं गई।
  • 7 मई 2020 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित एक पेपर मिल में गैस लीक होने के कारण मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई थी। घटना में 7 मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+