Jalandhar Lok Sabha: पूर्व कांग्रेसी सुशील रिंकू उपचुनाव में AAP की टिकट पर ताल ठोकेंगे, जानिए सियासी करियर

पंजाब की Jalandhar Lok Sabha सीट पर उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखे थे। अब इन्होंने आप का खेमा ज्वाइन किया है।

Jalandhar Lok Sabha

Jalandhar Lok Sabha Bypoll Sushil Rinku के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकती है। विधानसभा में कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने AAP का दामन थामा। इन्होंने दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप ज्वाइन की।

Jalandhar Lok Sabha

रिंकू हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिखे थे। हालांकि, बगावती तेवर अपनाते हुए इन्होंने AAP का खेमा ज्वाइन किया और जालंधर सीट पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

Jalandhar Lok Sabha

रिंकू पिछली विधानसभा में जालंधर पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक थे। बुधवार को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Jalandhar Lok Sabha

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से इसे मजबूती मिलेगी। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

Jalandhar Lok Sabha

इस कार्यक्रम में आप जालंधर पश्चिम की विधायक शीतल अंगुरल भी शामिल हुईं। रिपोर्ट्स में रिंकू और अंगुरल की अनबन की बातें भी सामने आ चुकी हैं। रिंकू कपूरथला विधायक और कांग्रेस के जालंधर उपचुनाव प्रभारी राणा गुरजीत सिंह के करीबी माने जाते हैं।

Jalandhar Lok Sabha

Recommended Video

    Bypoll Results: Maharashtra में BJP को झटका, 27 साल बाद Kasba Peth में मिली हार | वनइंडिया हिंदी

    जनवरी में 76 साल की उम्र में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जालंधर के फिल्लौर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संतोख चौधरी का निधन हुआ था।

    एक तरफ कांग्रेस विधायक के पार्टी बदलने पर आप उत्साहित है, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी जालंधर पश्चिम इकाई को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है
    डैमेज कंट्रोल के तहत सभी नगर निगम पार्षदों और पार्टी के नेताओं को एकजुट रखने का प्रयास हो रहा है।

    ऐसी खबरें थीं कि रिंकू के साथ कुछ पार्षदों को भी साथ लेकर AAP का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस में सेंध की आशंका से बचने के लिए फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष राजिंदर बेरी को कांग्रेस भवन बुलाया गया।

    आम आदमी पार्टी ने अपने हैंडल पर वीडियो ट्वीट में रिंकू को समाजसेवी सियासतदान करार दिया। AAP में स्वागत किया करते हुए केजरीवाल की पार्टी ने भरोसा जताया कि AAP को दोआबा क्षेत्र में मज़बूती मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+