पंजाब: 'यह आंतरिक लड़ाई का मामला, जांच चल रही है', बठिंडा मिलिट्री स्टेशन घटना पर बोलीं मंत्री अनमोल गगन मान
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन घटना पर पंजाब की मंत्री अनमोल गागन मान ने कहा कि यह आंतरिक मामला है। एसएसपी से बात की है, मामले की जांच चल रही है।

पंजाब का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन सुबह करीब 4:35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से दहल गया। इस घटना में चार जवानों की मौत गई। इस घटना पर पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि यह एक आंतरिक लड़ाई का मामला है। मैंने एसएसपी से बात की है। मामले की जांच चल रही है।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अपनी ड्यूटी के बाद चारों जवान कमरे में सो रहे थे। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई बुधवार सुबह फायरिंग में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की हो गई है।
इधर, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एफआईआर के अनुसार चारों जवान - सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फिर धारदार हथियारों से हमला किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Recommended Video

घटना पर भारतीय सेना ने बताया कि सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। हथियार में राउंड की बची संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही उपलब्ध होगी।
वहीं आगे बताया कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी ने अपने वालंटियर पर की कार्रवाई, पार्टी से निकाला बाहर












Click it and Unblock the Notifications