पंजाब: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, खेल मंत्री मीत हेयर ने रिकॉर्ड जीत पर दी बधाई

चीन के हांग्जो में एशियाई खेलों का शानदार आयोजन चल रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी है। अब तक 40 से ऊपर पदक अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच आज यानी रविवार को भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।

इस शानदार जीत की खुशी पर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर (X) पर लिखा कि एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंच गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। पूरी टीम को बधाई और आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं।

पंजाब: खेल मंत्री मीत हेयर ने रिकॉर्ड जीत पर दी बधाई

बैडमिंटन में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया

बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक समेत कुल 4 गोल किए। बैडमिंटन में भी इतिहास रचते हुए भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। पंजाब के ध्रुव कपिला इस टीम का हिस्सा हैं। सभी विजेताओं को बधाई और अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने NMDFC की देनदारियों के लिए जारी की 25 करोड़ रुपये की राशि

भारतीय टीम ने स्क्वैश में भी पाकिस्तान को हराया

वहीं, इससे पहले कल ही 30 सितंबर को भारतीय स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक और इतिहास रच दिया। पाकिस्तान को फाइनल में शिकस्त देकर भारत ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। साल 2014 के एशियाई खेलों के बाद भारत ने पहली बार स्क्वैश में मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मंडियों में फसलों की खरीद शुरू, धान लेकर पहुंचे किसान, बोले- मान सरकार ने की है बेहतर व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+