हरजोत बैंस ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान बैंस ने केंद्रीय मंत्री को श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि श्री कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और शक्ति पीठ श्री नैना देवी को जोड़ने वाली सड़कों को शीघ्रता से चार-लेन बनाने की आवश्यकता है, ताकि इन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है।

Harjot Singh Bains

बैंस ने कहा कि सब से पहले श्री कीरतपुर साहिब से ऊना जिले के हिमाचल बॉर्डर महितपुर तक सड़क को चार-लेन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मांझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी की यात्रा के लिए बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग का उपयोग करते हैं। यह मार्ग लिंक रोड है, जिस पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का देने और चार-लेन बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने लुधियाना से हिमाचल को जोड़ने के लिए श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक एक नया लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाए।

बैंस ने सुझाव दिया कि श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक 50 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाए, जिसे "गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे" नाम दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेसवे रोपड़-लुधियाना हाईवे और कीरतपुर-मनाली हाईवे को आपस में जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक शहर लुधियाना और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+