पंजाब में लोगों को रोजगार दिलाने के लिए GNDU चला रही ऐसे कोर्स, 6 माह अवधि, 12वीं पास होना जरूरी
पटियाला। लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए पंजाब की गुरुनानक देव स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (GNDU) कई प्रकार की सर्टिफिकेट कोर्स चला रही है और कई नए कोर्स शुरू करने की भी प्लानिंग कर रही है। नए सेशन में पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी जीएसटी फाइलिंग एंड प्रैक्टिस और इनकम टैक्स फाइलिंग एंड प्रैक्टिस कोर्स शुरू करने जा रही है।

जीएनडीयू के प्रोफेसर्स ने बताया कि,जीएसटी और आईटी रिटर्न कैसे भरें, ये सब सिखाने के लिए नया कोर्स आया है, जो कि 6 महीने का है। इस तरह के कोर्स के लिए स्टूडेंट का 12वीं पास होना जरूरी है। इन कोर्स में स्टूडेंट्स को जीएसटी और इनकम टैक्स एक्ट के बारे में बताया जाएगा और बताया जाएगा कि रिटर्न कैसे फाइल करने हैं। ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि, स्टूडेंट्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरना और इसका एक्ट भी पढ़ाया जाएगा, जिससे वह एक्ट पढ़कर रिटर्न भर सके।
एंटरप्रेन्योरशिप और हेल्थ पर भी होंगे कोर्स
जीएनडीयू में डिडिक्शन, मेडिकल इंश्योरेंस आदि के भी बारे में बताया जाएगा, कि कैसे मिलता है। इसके अलावा जीएसटी में भी एक्ट और रिटर्न के बारे में पढ़ाया जाएगा। जिससे स्टूडेंट्स कोर्स करने के बाद रोजगार हासिल कर सके। वीसी डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि, हम स्टूडेंट्स के लिए इंटरप्रेन्योरशिप व हेल्थ समेत अलग अलग सेक्टरों में कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। जिससे स्टूडेंट्स को रोजगार मिल सके। एंटरप्रेन्योरशिप में स्टूडेंट्स को बताया जाएगा कि, वह अपना रोजगार कैसे शुरू करें और कैसे आत्मनिर्भर बनें।












Click it and Unblock the Notifications