चीन सीमा पर शहीद हुए फौजियों के परिजनों को 50 लाख देगी पंजाब सरकार, सरकारी नौकरी का भी ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ड्यूटी दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को 50 लाख की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही सरकारी नौकरी मुहैया कराने का भी ऐलान किया है। खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 4 सिक्ख लाईट इनफैंटरी यूनिट के सिपाहियों सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के परिजनों के समक्ष यह घोषणा की। उन्होंने सोमवार को कहा कि, सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के एक-एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Punjab govt provides financial assistance of Rs 50 lakhs with govt jobs to martyred jawans

सरकार ने सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया देने का भी ऐलान किया। बता दें कि, ये दोनों सिपाही 22 जुलाई 2020 के दिन शहीद हो गए थे। इनकी शहादत चीन के साथ लगती एलएसी के नज़दीक गश्ती के दौरान हुई। जब वे बेहद ऊँचाई पर बने लकड़ी के पुल को पार कर रहे थे, फिसलकर नीचे गिर पड़े और एक-दूसरे को बचाते हुए दोनों पानी के तेज़ बहाव में बह गए थे।

Punjab govt provides financial assistance of Rs 50 lakhs with govt jobs to martyred jawans

कुछ समय बाद पता चलने पर उन्हें ढूंढा जाने लगा तो लखवीर सिंह लाश मिली। हालांकि, सतविन्दर सिंह की लाश नहीं मिल सकी। जिसे लगातार खोजा जा रहा है। लखवीर सिंह मोगा की बाघापुराना तहसील के गाँव डेमरू खुर्द के निवासी थे। अब घर पर उनकी पत्नी नमदीप कौर रह गई हैं। वहीं, सतविन्दर सिंह बरनाला के गाँव कुतना के रहने वाले थे। उनके पीछे माता-पिता रह गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+