नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार सख़्त, गृह मंत्रालय ने जारी किए नशा कारोबारी की संपत्ति अटैच करने आदेश
पंजाब गृह मंत्रालय ने सभी SSP को एक पत्र जारी कर आदेश दिया है कि वह इस मामले पर निजी तौर पर ध्यान देते हुए सख़्त कार्रवाई करें।
चंडीगढ़, 8 नवम्बर, 2021। पंजाब सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार बड़े फ़ैसले ले रही है। हाल ही में फिरोजपुर के गांव वजीदपुर की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमे यह आरोप लगाए गए थे कि गांव में सरेआम नशे की बिक्री की जा रही है। इसी बाबत पंजाब गृह मंत्रालय ने सभी SSP को एक पत्र जारी कर आदेश दिया है कि वह इस मामले पर निजी तौर पर ध्यान देते हुए सख़्त कार्रवाई करें। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नशों के मामले में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि गृह विभाग भी उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के पास ही है।

नशे के कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मोगा और फिरोजपुर जिलों के रौली और वजीदपुर दोनों गांवों में नशों की बिक्री की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दोनों जिलों के एसएसपी को इस मामले में निजी दखल देकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसएसपी से नशा बेचने वालों की संपत्ति अटैच करने संबंधित कानूनन कार्रवाई शुरु करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही नशों के मामले में ठोस कार्रवाई न करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशों के मामले में कार्रवाई करने में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी को भी नहीं बख्शा जाएगा। नशा बेचने वालों की संपत्तियां अटैच की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की हिदायतों के मद्देनजर गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने मोगा और फिरोजपुर के एसएसपी को पत्र जारी किए हैं। इन पत्रों में इस बात का पर ज़ोर दिया गया है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की तरफ़ से सभी जिला के पुलिस प्रमुख को नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के सुनिश्चित करें।
क्या पंजाब कांग्रेस को अलविदा कहना चाहते हैं नवजोत सिद्धू, इन बयानों से मिल रहे हैं संकेत ?
विकास के कार्य के लिए दिए 70 लाख रुपये
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने इससे पहले तरनतारन शहर के विकास के लिए कुल 70 लाख रुपये जारी करने का एलान किया था। इसमें 20 लाख रुपये शहर के कार्यो के लिए और 50 लाख रुपये थाना सिटी की इमारत के निर्माण के लिए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती गांव घरियाला की पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाने, थाना झब्बाल के गांव गगोबूहा में नई पुलिस चौकी बनाने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि पंचायतों का भी फर्ज बनता है कि वह ईमानदारी से विकास करवाने के साथ कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं।रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष तक भाजपा के साथ वह इस कदर घी-खिचड़ी होते रहे कि कांग्रेस वर्करों का मनोबल ही टूट गया। मगर अब पार्टी के वर्कर पूरे जोश में हैं और 2022 के चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने लिए एकजुट हैं। जब वर्करों का मनोबल बढ़ता है तो फिर विपक्षी पार्टियों की हवा निकल जाती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू पर महाधिवक्ता एपीएस देओल ने लगाए गंभीर आरोप, लेटर जारी कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications