सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अदालत में पेश, अब इस तारीख तक पुलिस रिमांड पर रहेगा
अमृतसर। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद दिल्ली की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस पंजाब ले आई। अब पंजाब में आए रोज उससे पूछताछ हो रही है, उससे मिली इन्फोर्मेशन के जरिए पुलिस सिद्धू हत्याकांड के गुनहगारों तक पहुंचने में कामयाब रही। लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस अब भी कुछ जानकारियां हासिल करने में जुटी है।

आज यानी कि बुधवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट लाया गया। जहां से उसे 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राणा कंडोवालिया हत्याकांड में पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया है। इसके लिए अमृतसर कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस रिमांड 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।

पंजाब पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले बताया गया था कि, लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्य सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रच रहे थे। उनमें से कई के सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाने वालों से संपर्क थे। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि वह इस हत्याकांड में शामिल नहीं था। पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी माना है। वहीं, हत्या करने वाले कई शूटर अब तक पकड़े जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications