'...तो फिर मूसेवाला जैसी घटना होगी', कनाडा में बैठे गैंगस्‍टर गोल्डी बरार ने अब पुलिस को ही दे डाली धमकी

बठिंडा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड के आरोपी गैंगस्‍टर गोल्डी बरार के तेवर अभी नरम नहीं पड़े। पुलिस ने उसे काबू करने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी। वहीं, उससे जुड़े लोगों को दबोचने का सिलसिला जारी है। उसके संपर्क रखने वाले शूटर्स पकड़े जा चुके हैं। उसके कई साथियों से जेल में भी सख्‍ती से पूछताछ की जा रही है। इससे गोल्‍डी बौखला गया है। उसने अब बठिंडा केंद्रीय जेल के अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी है।

Recommended Video

    Gangster Goldy Brar ने Punjab के कानून मंत्री और DGP को दी धमकी|वनइंडिया हिंदी |*News
    गैंगस्‍टर गोल्डी बरार ने अब दे डाली धमकी

    गैंगस्‍टर गोल्डी बरार ने अब दे डाली धमकी

    कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''जेल में बंद हमारे भाई सारज संधू और जगरोशन हुंदल और बॉबी मल्होत्रा (गैंगस्टर) को परेशान किया जा रहा है, उनसे मारपीट की जा रही है। उनसे पैसे भी मांगे जा रहे हैं। यदि जेल अधिकारी ऐसा करने से बाज नहीं आए तो मैं बता रहा हूं..फिर कोई मूसेवाला जैसी कोई बड़ी घटना हो सकती है।'

    जेल मंत्री हरजोत बैंस का नाम भी लिखा

    जेल मंत्री हरजोत बैंस का नाम भी लिखा

    गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस का नाम भी लिखा। उसने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हमारे भाई सारज संधू और जगरोशन हुंदल और बॉबी मल्होत्रा को जेल के डिप्टी अधीक्षक इंदरजीत काहलों परेशान कर रहा है। उस पर कार्रवाई हो...वरना हम कुछ बड़ा करेंगे।'
    गैंगस्‍टर ने पोस्‍ट के जरिए यह धमकी दी कि अगर जेल अधिकारी ने हमारे साथियों को परेशान करना बंद नहीं किया तो मूसेवाला जैसी घटना को अंजाम देना पड़ेगा। गोल्डी ने जेल अधिकारियों को दी गई धमकी का मामला सामने आने पर पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस का भी बयान आया।

    'जेलों में मोबाइल, नशा बर्दाशत नहीं किया जाएगा'

    'जेलों में मोबाइल, नशा बर्दाशत नहीं किया जाएगा'

    जेल मंत्री हरजोत बैंस ने आज ने ट्वीट किया कि, अब पंजाब की जेलों में पिज्जा और वीआईपी कल्चर नहीं चलेगा। पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि, अब जेल असल सुधार घर बनेगी। जेलों में किसी भी कीमत पर मोबाइल, नशा बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, यहां अब जेल में पिज्जा और वीआईपी कल्चर दिखेगा। उन्‍होंने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री ने पहले दिन से ही जेल में सख्ती करने का आदेश जारी कर चुके हैं।

    जेल मंत्री ने पोस्‍ट किया, ''अब पंजाब की जेलें असल सुधार घर होंगी। जेलों में नशा और मोबाइल बर्दाशत नहीं किया जाएगा।''
    मालूम हो कि कुछ दिन पहले केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा ने भी अधिकारियों को जांच करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत पर केस दर्ज किया था। इस मामले में अब पुलिस आरोपी गैंगस्टर सुखप्रीत को जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+