पंजाब: दिव्यांग लड़कियों को दी जाएगी फ्री पंजाबी स्टेनोग्राफी की ट्रेनिंग, जून में इस तारीख को इंटरव्यू
लुधियाना। पंजाब में दिव्यांग लड़कियों-महिलाओं को पंजाबी शॉर्ट हेंड स्टेनोग्राफी की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग वोकेशनल रिहेबलिटेशन सेंटर (वीआरसी) की तरफ से दी जाएगी। सेंटर के संचालकों ने बताया कि, आवेदक 21 जून सुबह 10 बजे इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 83606-67179 और 73474-48398 पर संपर्क कर सकते हैं।
वोकेशनल रिहेबलिटेशन सेंटर (वीआरसी) के मुताबिक, इस कोर्स की अवधि एक साल होगी और यह कोर्स जुलाई से शुरू होगा। ट्रेनिंग के दौरान आवेदकों को 1500 रुपए प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाता है।

नेशनल शिवालिक फेस्टिवल हुआ शुरू
प्रदेश के गांव भाट्टी में आज से भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु सेवारत सांस्कृतिक संगठन सभ्याचारक रंग मंच द्वारा नेशनल शिवालिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में आयोजक संस्था के प्रधान विक्रांत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान लोकनृत्य गिद्दा, झमाकड़ा, गुजरी, नाटी, झूमर आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लोक गीत एवं संगीत भी आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति का आपसी रिश्ता काफी गहरा है। कला के माध्यम से ही संस्कृति हमारे जीवन में अभिव्यक्ति पाती है। कला अपने सांस्कृतिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ती है।
23 को मथुरा-वृन्दावन के लिए चलेंगी बस
मोगा स्थित मां चिंतपूर्णी लंगर सेवा परिवार की तरफ से बताया गया है कि, यहां के श्रद्धालुओं को धर्म-तीर्थस्थलों की यात्रा करवाने के लिए बसें चलाई जाएंगी। समिति के सदस्यों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके 23 जून को बस यात्रा ले जाने का फैसला लिया गया है। बैठक में समूह सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई, ताकि यात्रा को लेकर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications