पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ समेत कई अकाली दल के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, CM चन्नी ने किया स्वागत

चंडीगढ़, जनवरी 23। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणी अकाली दल को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बठिंडा नगर निगम के पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ और मौजूदा पार्षद सुरेश चौहान समेत कई अकाली दल के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली है। इन सभी नेताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

Punjab Congress

सीएम चन्नी से प्रभावित थे हम- बलवंत राय नाथ

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इन सभी नेताओं के पार्टी में आने से कांग्रेस का आधार मजबूत होगा। कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद बलवंत राय नाथ ने कहा कि वह सीएम चन्नी की सादगी और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान चार महीनों में पंजाब और एससी समुदाय के लिए किए गए असाधारण कल्याण कार्यों से प्रभावित थे।

अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं बलवंत राय नाथ

सादगी के साथ मेयर के रूप में अपने पांच साल पूरे कर चुके बलवंत राय नाथ ने कहा कि अकाली पार्टी की किसान विरोधी और दलित विरोधी नीतियों के कारण उन्हें घुटन महसूस हो रही है। गौरतलब है कि महापौर के रूप में पांच साल सेवा करने के बावजूद नाथ ने न तो अपना घर बनाया और न ही कोई कार खरीदी। वह हमेशा सादा जीवन जीते थे और उनके नाम पर केवल 60 गज का घर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+