पंजाब: ड्रग्स मामले में शिअद MLA मजीठिया के खिलाफ FIR, सिद्धू बोले- यह अभी पहला कदम
चंडीगढ़, 21 दिसंबर: पंजाब में लंबे समय से चल रहे ड्रग्स मामले में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मजीठिया के खिलाफ केस फाइल किया है। पंजाब में ड्रग्स मामले को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार हमलावर थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब कार्रवाई के बाद सिद्धू ने साफ कहा कि किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर शिअद विधायक बिक्रम मजीठिया के खिलाफ पंजाब एसएएस नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25/27ए/29 के तहत एक ड्रग मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब इस मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बादल परिवार और कैप्टन द्वारा चलाई जा रही भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ 5.5 साल की लड़ाई और मजीठिया के खिलाफ ईडी और एसटीएफ रिपोर्ट पर कार्रवाई किए बिना 4 साल की देरी के बाद। अंत में अब सत्ता और प्रभाव के पदों पर अधिकारियों को धकेलने के बाद पहला कदम उठाया गया है !!
Recommended Video
सिद्धू ने आगे लिखा कि फरवरी 2018 एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर ड्रग व्यापार के मुख्य दोषियों के खिलाफ पंजाब पुलिस अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मैंने 4 साल पहले यह मांग की थी। यह उन सभी शक्तिशाली लोगों के मुंह पर एक तमाचा है, जो मुद्दों पर वर्षों तक सोते रहे।
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि जब तक ड्रग माफिया के मुख्य दोषियों को सजा नहीं दी जाती, तब तक न्याय नहीं मिलेगा। यह केवल एक पहला कदम है, जब तक सजा नहीं दी जाती तब तक लड़ेंगे। हमें ईमानदार और धर्मी लोगों को चुनना चाहिए और नशा तस्करों और उनके संरक्षकों से दूर रहना चाहिए। आपको बता दें कि सिद्धू लंबे वक्त से चन्नी सरकार पर ड्रग्स केस में कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications