पंजाब: प्रदर्शनकारी किसानों ने सुखबीर सिंह बादल के वाहन पर फेंका जूता, सामने आया Video
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीने से जारी किसान आंदोलन लखीमपुर खीरी घटना के बाद और उग्र हो गया है। इस बीच पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर जूता फेंका। पंजाब के जालंधर में शनिवार की रैली से पहले ही डीएवी विश्वविद्यालय के पास किसानों ने सुखबीर बादल का विरोध किया। इस बीच जब उनका वाहन करीब से निकला तो किसानों ने उनके काफिले पर जूते फेंके।
Recommended Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसानों द्वारा फेंका गया जूता सुखबीर सिंह बादल की एसयूवी के टायर में जाकर लगा। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर सुखबीर के काफिले को वहां से निकाला। बता दें कि डीएवी यूनिवर्सिटी के पास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी अकाली दल व बसपा नेता सुखबीर बादल का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर पठानकोट चौक पर किसान समूहों में खड़े थे. वे हाथों में काले झंडे लिए सरकार विरोधी नारे लगा रहा था। विरोध करने वाले किसानों में महिलाएं भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: बहराइच में किसान दलजीत के परिवार से मिले अखिलेश, आरोपी को जेल भेजने की मांग
नेताओं को राजनीतिक रैली न करने की चेतावनी
मालूम है कि किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच किसानों ने किसी भी नेता को राजनीतिक रैली ने करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने तक रैलियां न करने की चेतावनी दी। पिछले माह मोगा में सुखबीर बादल की रैली का भी किसानों ने कड़ा विरोध किया था। हिंसा में एक डीएसपी समेत पांच लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने अपनी रैलियों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications