लखीमपुर हिंसा: बहराइच में किसान दलजीत के परिवार से मिले अखिलेश, आरोपी को जेल भेजने की मांग

लखनऊ, 8 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बहराइच पहुंचे। यहां वह लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से संवेदना जताई। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद एवं न्याय संघर्ष में साथ देने का वादा किया। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने और उनके बेटे को जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी और पीड़ित परिवारों की मांग है कि गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।" इससे पहले अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे।

Akhilesh Yadav visit bahraich to meet families of two farmers who lost life in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी हिंसा में गई थी आठ लोगों की जान

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के दौरान आठ लोगों की जान चली गई। इनमें 4 किसान शामिल थे, जबकि चार अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद से मामले में सियासत गर्म है। विपक्षी दलों के नेताओं का लखीमपुर खीरी जाना और पीड़ित परिवारों से मिलने का दौर जारी है। राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा पर FIR, कब होगी गिरफ्तारी?

बता दें, इस मामले में किसानों ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से प्रदर्शन कर रहे किसानों का कुचला, जबकि मंत्री और उनके बेटे आशीष मिश्रा आरोपों को गलत बताते आएं हैं। मामले में आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आशीष नेपाल भाग गए हैं। हालांकि, उनके एक रिश्तेदार का कहना है कि वह लखीमपुर खीरी में ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+