पंजाब: कांग्रेस की वजह से BJP और PLC उम्मीदवारों के ऐलान में कर रही देरी, जानिए क्या है वजह ?
सभी चुनावी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। पंजाब में सियासी दलों की तरफ़ उम्मीदवारों की घोषणा भी जा रही है।
चंडीगढ़, 10 जनवरी 2022। सभी चुनावी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। पंजाब में सियासी दलों की तरफ़ उम्मीदवारों की घोषणा भी जा रही है। आम आदमी पार्टी के साथ-साथ शिअद-बसपा गठबंधन उम्मीदवारों की घोषणा करने में आगे चल रही है। इन पार्टियों ने सौ से ज़्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणाएं कर दी हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन के साथी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करने में देरी कर रही है। सियासी जानकारों की मानें तो कांग्रेस बग़ावत की डर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रही है। यह वजह हा कि कांगेस की टिकट पर मैदान में एक भी उम्मीदवार नहीं उतरे हैं।

उम्मीदवारों की घोषणा का इंतज़ार
पंजाब के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन के साथी कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब लोक कांग्रेस) और ढींढसा (शिरोमणि अकाली दल संयुक्त) के बीच सीटों का बंटवारा तक हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब शिरोमणि अकलागी दल के थाथ गठबंधन में थी तो पंजाब में 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ती थी यह पहली बार है कि भाजपा 23 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अपनी टिकट पर उम्मीदवार उतारने के लिए विधानसभा क्षेत्र का सर्वे करा रही है। जहां भाजपा के लिए दावेदारी मज़बूत होगी उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह इंतेज़ार में हैं कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दे असके बाद पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

कांग्रेस के लिए सिर दर्द बना गठबंधन
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। क्योंकि कांग्रेस से जिस उम्मीदवार का टिकट कटेगा वह बाग़ी तेवर अपनाते हुए कांग्रेस को छोड़ देगा। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह इस ताक में हैं कि कांग्रेस के बागी को अपनी पार्टी या फिर गठबंधन के पार्टी से टिकट दिला दें। यही वजह है कि कांग्रेस बिल्कुल आखरी वक्त में उम्मीदवारों की घोषणा करना चाह रही है ताकि बाग़ियों की वजह से पार्टी को नुकसान नहीं पहुंच सके। अब हालात यह पैदा हो गए हैं कि कांग्रेस यह चाह रही है कि भाजपा और उसकी गठबंधन वाली पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करे तो उसके बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा करे। इस चक्कर में दोनों पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा से कतरा रही है।
Recommended Video

कांग्रेस को सता रहा बग़ावत का डर
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान की वजह से पार्टी आलाकमान उम्मीदवारों की घोषणा करने में सही फ़ैसला नहीं ले पा रहा है। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ भी विदेश दौरे पर हैं, इस वजह से भी उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही है। टिकट बंटवारे की वजह से पार्टी में असंतोष पैदा नहीं हो इसलिए भी पार्टी आलाकमान रणनीति तैयार करने में जुटी है। कांग्रेस को डर है कि कहीं टिकट न मिलने वाले नेता टूट कर भाजपा या कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में न चले जाएं। वहीं यह भी खबर है कि कांग्रेस पहले वैसे विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा करेगी जहां मौजूदा विधायक के सामने टिकट की दावेदारी के लिए कोई चुनौती नहीं है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की माने तो कांग्रेस हमेशा ही देर से टिकट बांटती है। उम्मीदवरों की पहली लिस्ट जल्द ही शेयर कर दिया जाएगा।
ये भी पढें: पंजाब में बनेंगे नए सियासी समीकरण, आम आदमी पार्टी की नहीं लगा सकी राजेवाल पर दांव












Click it and Unblock the Notifications