Deep Sidhu: पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस, अस्पताल के बाहर बढ़ाई सुरक्षा
चंडीगढ़, 16 फरवरी। पंजाब के एक्टर दीप सिद्धू की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई, वो किसान आंदोलन के बाद से सुर्खियों में आए थे। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, दुर्घटना में कथित रूप से उसकी संलिप्ति की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सिद्धू की कार की एक ट्रक से भयानक टक्कर हो गई। जिस वजह से वो गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हो गई।

वहीं, अस्पताल के बाहर दीप सिद्धू के समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। कहा जा रहा है कि 37 वर्षीय दीप सिद्धू अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में दिल्ली से पंजाब जा रहे थे, हादसा खरखोदा में पिपली टोल प्लाजा के पास हुआ। दीप सिद्धू के साथ गाड़ी में उनकी दोस्त रीना राय थीं, जो हादसे में बाल-बाल बच गई हैं। हादसे के बाद उन्हें सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। दीप सिद्धू के परिजन व समर्थक भी अब अस्पताल पहुंच गए हैं, इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: एक्सिडेंट से पहले दीप सिद्धू की गर्लफ्रैंड का सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल, हादसे के वक्त थीं साथ
किसान आंदोलन से आए चर्चा में
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 में जब किसान पंजाब से दिल्ली की ओर चले तभी दीप सिद्धू चर्चा में आ गए थे। दीप का अंग्रेजी में एक पुलिस अफसर के साथ बहस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वो लगातार किसान आंदोलन से जुड़े रहे। फिर 26 जनवरी, 2021 को दिल्ली में हिंसा के बाद वो चर्चा में आए। लालकिले पर हुई हिंसा में दीप सिद्धू पर भी शामिल होने का आरोप लगा और उनको गिरफ्तार कर लिया गया, बाद में वो जमानत पर छूटे थे।












Click it and Unblock the Notifications