एक्सिडेंट से पहले दीप सिद्धू की गर्लफ्रैंड का सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल, हादसे के वक्त थीं साथ

चंडीगढ़, 16 फरवरी। पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का मंगलवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। दीप सिद्धू उस वक्त काफी चर्चा में आए थे जब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन में उन्होंने हिस्सा लिया था। लाल किले पर हुई हिंसा में भी दीप सिद्धू का नाम आया था। लेकिन जिस तरह से दीप की सड़क हादसे में अचानक मृत्यु हो गई उससे हर कोई स्तब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार दीप सिद्धू इस एक्सिडेंट से पहले अपनी गर्लफ्रैंड रीना राय के साथ थे। दोनों ने साथ में मिलकर वेलेंटाइन डे भी मनाया था। रीना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर को शेयर किया है।

Recommended Video

    Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, Reena Rai को लेकर उठ रहे ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
     गर्लफ्रैंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

    गर्लफ्रैंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

    रीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि रीना के साथ दीप सिद्धू नजर आ रहे हैं। दीप ने खाकी रंग की कैजुएल शर्ट और जींस पहन रखी है जबकि रीना ने खूबसूरत फ्लोरेंट रेड ड्रेस पहन रखी है। रीना ने शीशे के सामने खड़े होकर यह सेल्फी ली है और तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। रीना ने तस्वीर के साथ लिखा हैप्पी वेलेंटाइन डे।

    ट्रक से टक्कर में हुई मौत

    ट्रक से टक्कर में हुई मौत

    बता दें कि दीप सिद्धू कुंडली-मनेसर-पलवल एक्सप्रेसव वे पर हादसे का शिकार हो गए। सिद्धू दिल्ली से पंजाब के भटिंडा जा रहे थे। इस दौरान जिस कार में वह बैठे थे इसकी ट्रक से टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार रात तकरीबन 9.30 बजे हुआ। इस दौरान रीना भी उनके साथ मौजूद थीं हादसे में बाल-बाल जान बच गई। पुलिस के अनुसार सिद्धू को इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद जो विजुअल सामने आई उसमे देखा जा सकता है कि जिस एसयूवी मे सिद्धू बैठे थे वह ड्राइवर साइड पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिद्ध को हादसे के बाद हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखोड़ा अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार

    सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार

    दीप की मृत्यु से उनकी गर्लफ्रैंड रीना बुरी तरह से टूट गई हैं। हालांकि उन्हें भी इस हादसे में चोट आई हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रीना से अपने प्यार का दीप सिद्धू ने खुलकर इजहार किया था। दीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा था, जब पूरी दुनिया मेरे खिलाफ थी तो तुम मेरे साथ खड़ी थी, मेरी रक्षा के लिए, मेरे सम्मान के लिए, मुझे हिम्मत दी, मेरी लड़ाई में मेरे लिए प्रार्थना की, जिसने मेरे दिल को छू लिया, तुम्हारा होना मेरी जिंदगी में काफी कुछ है, तुम्हारे प्यार, सपोर्ट को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं, मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।

     दो महीने बिताए थे जेल में

    दो महीने बिताए थे जेल में

    बता दें कि दीप सिद्धू का जन्म पंजाब के मुक्तसर जिले में 1984 को हुआ था। सिद्धू केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सिद्धू ने कानून की पढ़ाई की थी। उनकी पहली फिल्म पंजाबी में थी जिसका नाम रमता जोगी था, जोकि 2015 में रिलीज हुई थी। उनकी फिल्म जोरा दास नुंबरिया 2018 में रिलीज हुई थी जोकि काफी हिट हुई थी। दीप सिद्धू का नाम लाल किले पर गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा में भी सामने आया था। उन्हें दो महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+