हर रोज जान जोखिम में डालकर लोग पकड़ते हैं ट्रेन, बटाला रेलवे स्टेशन बदहाल

बटाला। पंजाब में बटाला का रेलवे स्टेशन ऐसा रेलवे स्टेशन है जो 3 राज्यों को एक साथ जोड़ता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाला यह स्टेशन सुविधाओं से वंचित है। यहां पर एक ही प्लेटफॉर्म है। जब भी यहां पर रेल बीच की पटरी से गुजरती है तो यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन को पकड़ना होता है।

dangerous Batala railway station

स्टेशन मास्टर ने बताया कि हमें स्टेशन पर आते हुए लगभग 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं यहां की समस्या ज्यों की त्यों है, कोई भी सुनने वाला नहीं है। रेलवे इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। लगभग 100 साल बीत जाने के बाद भी इस समस्या का हल नहीं हो सका। हमने कई बार उच्चाधिकारियों को लिखकर भी भेजा है।

dangerous Batala railway station

स्टेशन पर नहीं हैं सुविधाएं
यहां पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं, बाथरूम बंद हैं, सिक्योरिटी का कोई भी प्रबंध नहीं है। स्टेशन मास्टर ने कहा कि जब तक नया प्लेटफार्म नहीं बनता यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ेगी। यहां तक कि आने-जाने वाली ट्रेनों के डिब्बे भी कम कर दिए गए हैं और जो डिब्बे ट्रेन में लगे हैं उनका भी बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+