पंजाब में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान
Bhagwant Mann News: मिशन रोजगार को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि अब तक लगभग 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। जल्द ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य प्रमुख विभागों में वैकेंसी निकाली जाएगी। सीएम मान ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पर्याप्त नौकरी उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिब्ध है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए और भी कई उपाय किए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वे राज्य के आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भागीदार बनें। रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार उन युवाओं को समायोजित करने की व्यवहार्ता भी तलाश रही है जो नौकरियों के लिए आंदोलन करते करते तय आयु सीमा पार कर चुके हैं।

सीएम मान ने नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि वे जरूरतमंदों की मदद करेंगे और जनकल्याण में अपनी भागीदारी निभाएंगे, ताकि समाज का हर तबका लाभान्वित हो। साथ ही उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को और विकसित करने की प्रतिब्द्धता भी दोहराई।












Click it and Unblock the Notifications