जनता ने पंजाब को लूटने वाले नेताओं का अहंकार तोड़ दिया: भगवंत मान

CM Bhagwant Mann On Punjab By Election Results: पंजाब में हाल ही में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी नें कुल 3 सीटों पर जीत दर्ज की। खास बात यह है कि कांग्रेस के गढ़ में आप ने जीत हासिल की। उपचुनाव के रिजल्ट से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताों में नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जीत से गदगद हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में लोगों ने कई प्रतिद्वंद्वी नेताओं का अहंकार तोड़ दिया है।

मान ने 20 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा, "दो दिन पहले लोगों ने कई नेताओं का अहंकार तोड़ दिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने बरनाला सीट पर जीत हासिल की। ​

Bhagwant Mann

राजा वडिंग के गढ़ में कांग्रेस की हार

पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को हार का सामना करना पड़ा जबकि कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नियां भी उपचुनाव में हार गईं। सीएम मान ने इन सीटों पर विशेष तौर पर घेराबंदी की थी।

पंजाब में आप की जीत से सीएम मान का आत्मविश्वास हाई है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन दलों को सत्ता से बेदखल कर दिया है जो हर पांच साल बाद उन्हें "लूटने" के लिए सत्ता की कुर्सी का खेल खेलते थे। जनता ने सरकार से सेवा करने का मौका दिया है और वह उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+