पंजाब: VIP कल्चर को किनारा कर इस तरह से पंजाब की जनता के दिलों में घर कर रहे CM चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही चरणजीत सिंह चन्नी वीआईपी कल्तचर को किनारा कर जनता के दिलों में घर कर रहे हैं। सीएम चन्नी एक आम आदमी की तरह राज्य की जनता से मिल रहे हैं।
चंडीगढ़,15 नवम्बर, 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही चरणजीत सिंह चन्नी वीआईपी कल्तचर को किनारा कर जनता के दिलों में घर कर रहे हैं। सीएम चन्नी एक आम आदमी की तरह राज्य की जनता से मिल रहे हैं। यहां तक की वह रात को भी घर के बाहर लोगों से मुलाक़ात कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर टेंट लगवा दिया है, ताकि उनसे मिलने के लिए आए लोगों को ठंड की वजह से परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए खाना और चाय का इंतेज़ाम भी कर दिया। वहीं उन्होंने मुलाक़ात के लिए आए लोगों को अपने हाथों से खाना बांटा औऱ जब सभी लोगों ने खाना खा लिया तो उसके बाद उन्होंने सभी की परेशानियां सुनीं। एक मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देख कर लोग उनसे काफी प्रभावित भी हुए।

CM चन्नी के अंदाज की सराहना
पंजाब में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपनी आपको साधारण इंसान की तरह पेश कर रहा है। सीएम चन्नी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक तक खुद को वीआईपी कल्चर में बांधे रखते थे। वह जल्दी किसी आम आदमी से मुलाक़ात नहीं करते थे। लेकिन सीएम चरणजीत चन्नी के अपने इस अंदाज से पूर्व मुख्यमंत्रियों के वीआईपी कल्चर को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कहीं ना कहीं सीएम चन्नी के इस अंदाज़ से आम आदमी पार्टी झटका मिल रहा है क्योंकि आप ही एक ऐसी पार्टी थी जिसने पहले वीआईपी कल्चर ख़त्म करने की बात कही थी। अक्सर अरविंद केजरीवाल के आम लोगों के बीच घूमने का उदाहरण देते रहे हैं। ऐसे में सीएम चन्नी का यह अंदाज आप को बड़ी दे रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो सीएम की कुर्सी पर चरणजीत सिंह चन्नी एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं।

खुलकर कर रहे लोगों से मुलाक़ात
ग़ौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी घर के बाहर फुटपाथ पर बैठकर लोगों की शिकायत सुन चुके हैं। सीएम चन्नी के उस वीडियो की सियासी गलियारों में ख़ूब सराहना हुई थी। सीएम चरणजीत चन्नी के इस अंदाज को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और विरोधियों की वीआईपी कल्चर को एक संदेश देने की भी कोशिश है।अकसर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह बड़े सुरक्षा घेरे में रहते हैं और जल्दी जनता से मुलाक़ात नहीं करते हैं। ग़ौरतलब है कि पंजाब की सत्ता पर काबिज रहे बादल परिवार के पास भी काफ़ी सिक्योरिटी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी सिक्योरिटी कम करवाने के साथ एक आदमी की तरह खुलकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

CM के अलग-अलग अंदाज़
सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही चरणजीत सिंह चन्नी के काम के बीच-बीच में कुछ ऐसे अंदाज देखने को मिल जाते हैं जिसकी खूब सराहना होती है। कुछ दिन पहले उनके गोलकीपर वाले अंदाज की भी काफ़ी सराहना हुई थी। इससे पहले भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सुरक्षा घेरे को तोड़कर छात्रों से मुलाक़ात की थी, तो कहीं शायर राहत इंदौरी का शेर गुनगुनाते हुए नज़र आए थे। एक कार्यक्रम में तो वह युवकों के साथ भांगड़ा करते भी दिखाई दिए। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने अनोखे अंदाज़ से पंजाब की जनता के दिलों में घर कर रहे हैं। कही न कही यह संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस सरकार आम आदमी की सरकार है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अकसर अपने संबोधन में यह कहते हुए नज़र आते हैं कि कांग्रेस सरकार आम आमदमी की सरकार है। और अपने उस बयान को सीएम चन्नी अपने अंदाज़ के साथ सच करते हुए भी नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CM चन्नी के फ़ैसले से पंजाब से लेकर बिहार तक गरमाई सियासत, जानिए किस नेता ने क्या कहा ?












Click it and Unblock the Notifications