CM चन्नी ने बिजली दरों के बोझ को कम करने के लिए किया तलवंडी साबो थर्मल प्लांट बिजली समझौता रद्द
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने सस्ती बिजली दरें कम करने का फ़ैसला लिया है। सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब की जनता को राहत तो मिली है, वहीं सरकार के सामने सस्ती बिजली मुहैया करवाना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है
चंडीगढ़, 3 नवम्बर, 2021। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने सस्ती बिजली दरें कम करने का फ़ैसला लिया है। सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब की जनता को राहत तो मिली है, वहीं सरकार के सामने सस्ती बिजली मुहैया करवाना बड़ी चुनौती साबित हो रही है। इसी बाबत पंजाब सरकार ने तलवंडी साबो के निजी थर्मल पॉवर प्लांट के साथ किए गए बिजली समझौते को रद्द करने का बड़ा फ़ैसला लिया है। वहीं पॉवरकॉम ने बिजली ख़रीद समझौते को रद्द करने के फैसले पर हामी भर दी है। अब पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ज़िम्मेदारी है कि वह राज्य में बिजली सप्लाई सुनिश्चित करें।

महंगी बिजली दरों से जनता को निजात
पंजाब के सीएम चन्नी के मुताबिक निजी थर्मल पॉवर प्लांट के साथ बिजली समझौता रद्द करने से पंजाब की जनता को महंगी बिजली दरों से निजात मिल सकेगी। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो वित्तीय वर्ष 2018-2019, 2019-2020 और 2020-2021 के दौरान प्रति यूनिट बिजली की क़ीमत औसतन 5 रुपये 10 पैसे, 5 रुपये 55 पैसे और 5 रुपये 30 पैसे रही है। वहीं तलवंडी साबो पावर लिमिटेड और मार्केट के बिजली दरों में सिर्फ़ दो रुपये किलोवाट का फ़र्क है। 9 हज़ार मिलियन यूनिट तलवंडी साबो पावर लिमिटेड का निर्धारित यूनिट हैं। यूनिट की खपत के हिसाब से देखा जाए तो सालाना पीएसपीसीएल की तरफ से 18 हज़ार करोड़ रुपये तलवंडी साबो थर्मल प्लांट को दिए जा रहे हैं। वहीं समझौते के तहत पावरकॉम को 36 हज़ार करोड़ रुपये और थर्मल प्लांट को देने हैं।

महंगी बिजली खरीदनी पड़ी
पावरकॉम के अधिकारियों की मानें तो तलवंडी साबो थर्मल प्लांट बिजली का निर्धारित उत्पादन नहीं कर पा रहा था जिसकी वजह पावरकॉम को अलग से बिजली आपूर्ती के लिए महंगी बिजली खरीदनी पड़ी। पीएसपीसीएल की तरफ से वित्तीय साल 2014-15 से लेकर वित्तीय साल 2020-21 तक 24 हज़ार 176 मिलियन यूनिट बिजली मुहैया कराने के लिए थर्मल प्लांट को तय दरों के मुताबिक 2 हज़ार 920 करोड़ रुपए अदा किए गए। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की बिजली मुहैया कराने के लिए वित्तीय साल 2018-2019 में 389 करोड़, वित्तीय साल 2019-2020 में 756 करोड़ और वित्तीय साल 2020-2021 के दौरान 446 करोड़ रुपये कीमत रही। ग़ौरतलब है कि गोइन्दवाल साहिब के बिजली खरीद समझौते को रद्द करने के लिए पावरकॉम के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है और समझौता रद्द करने का नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

क़र्ज़ के बोझ तले सरकार

ये भी पढ़ें: पंजाब: कांग्रेस को मिल सकता है बसपा के बाग़ियों का साथ, टिकट बंटवारे को लेकर पड़ रही है पार्टी में दरार
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check

Click it and Unblock the Notifications