शिवरात्रि पर परिवार संग मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिव मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
महाशिवरात्रि की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं अपने परिवार के साथ मोहाली फेज 11 स्थित शिव मंदिर में माथा टेका। पंजाब और पंजाबियों की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हम आपसे वादा किया है कि हम पैसा कमाने या फिर घोटाले करने के लिए नहीं आए हैं। हम अलग-अलग क्षेत्र से आए हैं। हमसे जितनी चाहे सेवा करा लो, हम थकते नहीं। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के हाथ को मजबूत करना है।
अगर दिल्ली से 7 सीटें आएंगी तो आप बड़ी शक्ति के तौर पर उभरेगी। केजरीवाल को एक फौज दे दीजिए, 13 जरनैल हम पंजाब से भेज रहे हैं, केजरीवाल जी को 7 जरनैल दे दीजिए, फिर किसी की मजाल नहीं होगी कि हमारी सरकार को कोई रोक ले।












Click it and Unblock the Notifications