विश्व मातृभाषा दिवस की सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
आज विश्व मातृभाषा दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विश्व में मातृभाषा का गौरव चाहता हूं, चांद-सितारों सी चमकीली, मुझे पंजाबी चाहिए। मातृभाषा के बिना किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती।
मातृभाषा हमें राष्ट्रीयता से जोड़ती है और देशभक्ति की भावना जगाती है। आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आइए हम सब अपने बच्चों को पंजाबी भाषा का ज्ञान देने का संकल्प लें।

बता दें कि हर वर्ष 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। आज के दिन को बांग्लादेश द्वारा अपनी मातृभाषा की रक्षा के लिए किए गए लंबे संघर्ष की याद में मनाया जाता है। 1952 में ढाका विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांग्ला मातृभाषा के अस्तित्व के लिए धरना एवं प्रदर्शन शुरू किया था।
कुछ ही समय में यह प्रदर्शन नरसंहार में तब्दील हो गया। इसे रोकने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने सख्त कदम उठाया और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाई। इसमे कई लोगों की जान चली गई।
बांग्लादेश सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से बांग्लादेश सरकार ने यूनेस्को के सामने यह प्रस्ताव रखा कि आज के दिन को खास दिन के तौर पर मनाया जाए। जिसके बाद 1999 में यूनेस्को ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार मातृभाषा दिवस वर्ष 2000 में मनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications