पंजाब में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP? CM भगवंत मान ने दे दिया बड़ा बयान
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारों को लेकर कश्मकश जारी है। सीट शेयरिंग को लेकर दलों की लगातार बैठकें हो रही हैं, लेकिन अब तक इस पर बात नहीं बन पाई है।
पंजाब और दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट बंटवारों पर सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच अब आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। सीएम मान ने आगे कहा कि 13 सीटों को जीतकर पंजाब पूरे देश में हीरो बनेगा।
आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारें को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा और हरियाणा में सीटों के बंटवारें के फॉर्मूले पर चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली में 3 सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया है। जबकि, पंजाब में कांग्रेस को छह सीटें देने की बात हुई। लेकिन, अब सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications