Punjab: सीएम भगवंत मान ने दिया विरोधियों को जवाब, रवनीत बिट्टू से दोस्ती पर कही बड़ी बात
Punjab: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद सतर्कता के साथ विपक्षी दलों का मुकाबला कर रही है। लुधियाना से मौजूदा एमपी रवनीत बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया है, तो वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनसे दोस्ती भूलकर किनारा कर लिया है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भगवंत पर उनके विरोधी टिप्पणी कर रहे थे कि उनकी बिट्टू के साथ दोस्ती है,इसीके चलते वह आम आदमी पार्टी के लुधियाना से उम्मीदवार को हरवा देंगे। सीएम मान ने कहा कि यह हमारे खून पसीने से बनाई गई पार्टी है ,हम यह काम नहीं करते कि किसी को जिताने के लिए अपने लोगों को हरा दें।

यह भी जानना जरुरी है कि बिट्टू खुलेआम भगवंत मान के साथ अपनी दोस्ती की चर्चा करते हैं। जिसका हवाला देते हुए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बड़े नेता आए दिन सीएम भगवंत मान और बिट्टू को निशाना बनाते हैं।
मुख्यमंत्री को फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी पी के हक में निकाले गए रोड शो के दौरान जनता के सामने सफाई देनी पड़ी थी। भगवंत मान ने विरोधी पार्टियों के नेताओं पर अफवाह फैलाने का आरोप लगते हुए कहा कि बिट्टू को कहा है कि तीसरे या चौथे नंबर पर आने की तैयारी कर ले।












Click it and Unblock the Notifications