Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर सीएम भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा भारत की आजादी के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद चंद्र शेखर आजाद को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उनकी देशभक्ति की भावना हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 में हुआ था। उनका वास्तविक नाम चंद्रशेखर सीताराम तिवारी था। हिंदुस्तानी रिपब्लिकन असोसिएशन को चंद्रशेखर आजाद ने फिर से नए नाम हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन असोसिएशन के नाम से पुनर्जीवित किया।

azad

वर्ष 1922 में जब असहयोग आंदोलन खत्म हुआ तो चंद्रशेखर आजाद इससे काफी दुखी हुए थे। उन्होंने उस वक्त मनमथ नाथ गुप्ता से मुलाकात की, जहां उन्होंने उन्हें राम प्रसाद बिस्मिल से मिलाया। एचआरए संगठन के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए ये क्रांतिकारियों के साथ मिलकर सरकारी संपत्ति की लूट से हासिल करते थे। काकोरी ट्रेन लूट में भी चंद्रशेखर आजाद शामिल थे। चंद्रशेखर आजाद ने जॉन पी साडर्स को लाहौर में गोली मारी थी। लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए आजाद ने उन्हें गोली मार दी थी।

भारत की आजादी के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद चंद्र शेखर आजाद को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन... उनकी देशभक्ति की भावना हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+