पंकज उधास के निधन पर सीएम भगवंत मान ने जाहिर किया दुख, कही ये बात
जानेमाने गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पंकज उधास के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जाहिर किया है। भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास जी के निधन की दुखद खबर मिली... संगीत जगत की एक और विश्व प्रसिद्ध आवाज आज खामोश हो गई... दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं... मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार और प्रियजनों को दुख सहने की हिम्मत दे।
बता दें कि 72 वर्षीय पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार की ओर से बयान जारी करके निधन की जानकारी दी गई। पंकज उधास के बेटी ने बताया बहुत भारी मन से हमे आपको यह जानकारी देते हुए दुख हो रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी को पद्मश्री पंकज उधास जी का निधन हो गया। पंकज उधास ने सोमवार को सुबह तकरीबन 11 बजे अंतिम सांस ली। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ महीने से वह किसी से मिल नहीं रहे थे, उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications