सीएम भगवंत मान ने साका श्री ननकाना साहिब के शहीदों को किया नमन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साका श्री ननकाना साहिब के सभी शहीदों को नमन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन शहीदों को नमन करते हुए लिखा, साका श्री ननकाना साहिब के सभी शहीद सिंहों की शहादत को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को महंतों से मुक्त कराने के लिए अपनी शहादत दी। आप सभी लोगों ने गुरुद्वारा साहिब की गरिमा की रक्षा कर इसे हमेशा के लिए स्थापित कर दिया।
बता दें कि साका ननकाना साहिब यानि ननकाना नरसंहार 20 फरवरी 1921 को ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुआ था। जोकि अब पाकिस्तान में है। उस दौरान तकरीबन 200 सिखों की हत्या कर दी गई थी, जिसमे सात साबल के बच्चे भी शामिल थे। इस घटना का सिख इतिहास में काफी महत्वपूर्ण स्थान है।

साथ ही इसका राजनीतिक महत्व भी है। यह अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद दूसरा सबसे बड़ा नरसंहार माना जाता है। साका बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में सिखों द्वारा शुरू किए गए गुरुद्वारा सुधार आंदोलन का मूल है।












Click it and Unblock the Notifications