लोकसभा चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने ली अहम बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी की ओर से ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट और पटियाला निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर थी।

बैठक में चुनाव से जुड़ी तमाम रणनीतियों पर चर्चा की गई है। इस बैठक में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों के साथ लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल और पटियाला निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर बलबीर भी मौजूद थे।

cm mann

बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि वह पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पंजाब की सभी 13 सीटों पर 1 जून को चुनाव होना है, यही वजह है कि पार्टी अभी से चुनावी रैलियों की शुरुआत नहीं कर रही है।

माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से चुनावी अभियान मई माह में शुरू किया जाएगा। फिलहाल पार्टी गुजरात, गोवा, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है। यहां पंजाब की तुलना में पहले चुनाव है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और उन्हें सुझाव दे रहे हैं कि कैसे छोटी-छोटी सभाएं कारगर साबित हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+