मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Bhagwant Mann Wife Birthday: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सीएम मान ने एक्स पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर भी साझा की और उनके स्वास्थ्य, प्रगति और आपसी प्रेम की कामना की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा- मेरी जीवन साथी डॉ. गुरप्रीत कौर मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको स्वास्थ्य, प्रगति और आपसी प्यार का आशीर्वाद दें।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई 2022 को हुई थी। सीएम की पत्नी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी एक बहन अमेरिका में रहती है जबकि दूसरी ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।
उनकी शादी काफी चर्चा का विषय बनी थी। वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।
डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की जीवनसाथी ही नहीं बल्कि उनकी राजनीतिक साथी भी बन गई हैं। हाल ही में उन्हें पंजाब की महिला आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करते देखा गया था। इतना ही नहीं वह कई बड़े कार्यक्रमों में सीएम भगवंत मान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications