चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, शपथ ग्रहण तक कार्यकारी सीएम के तौर पर करेंगे काम
चंड़ीगढ़। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे बीते गुरुवार को सामने आए, जिसमें कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने करारी शिकस्त दी है। वहीं चुनाव हारने के बाद पंजाब के सएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल बीएल पुरोहित के ऑफिस से बाहर निकलते वक्त चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ लेने तक जारी रखने के लिए कहा। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। इसके अलावा चन्नी ने कहा कि हम लोगों के बीच काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने नई सरकार से विनती की है कि सस्ती बिजली, पेट्रोल-डीजल और रेत के रेट में कमी, बकाया माफी जैसे फैसलों को बरकरार रखा जाए। पंजाब के लोगों ने बदलाव को वोट दी है। हमें उम्मीद है कि जो सपने उन्होंने लोगों को दिखाए, हम उनको पूरा सहयोग करेंगे।
I have given my resignation to the Governor. He told me and the cabinet to continue until the new Government is sworn in. I accept the peoples mandate: Outgoing Punjab CM Charanjit Singh Channi in Chandigarh#PunjabElections2022 pic.twitter.com/mZ4UHPEAzm
— ANI (@ANI) March 11, 2022
बता दें कि भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह तक वह कार्यकारी सीएम के तौर पर काम करते रहेंगे। गवर्नर बीएल पुरोहित ने उन्हें नई सरकार के आने तक काम करने को कहा है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने दो विधानसभा सीटों पर दावेदारी की ताल ठोंकी थी लेकिन उन्हें दोनों ही सीटों पर हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications