Chandigarh Weather Traffic Advisory: ठंड, कोहरा और ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ लें मौसम का ये जरूरी अपडेट

Chandigarh Weather Traffic Advisory: चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर मौसम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़े इंतजाम किए गए हैं। सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने कई रूट का ट्रैफिक डायवर्ट किया है। साथ ही, घने कोहरे और ठंड की वजह से आम लोगों से घर से निकलते हुए पूरी सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। सोमवार को शहर में सुबह के भारी धुंध और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बर्फीली हवाओं के असर से मौसम काफी ठंडा रहेगा।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम की चुनौती और ट्रैफिक प्रतिबंध दोनों ही नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। आम लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।

Chandigarh Weather Traffic Advisory

Chandigarh Weather Traffic Advisory: कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का अलर्ट

- मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी (मोहाली और पंचकूला) में कल ठंड और बादलों का मिला-जुला असर रहेगा। अधिकतम तापमान 17°C से 19°C के बीच और न्यूनतम तापमान 7°C से 10°C के आसपास रहने का अनुमान है।

- सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता कम होगी और परेड स्थल तक पहुंचने में दिक्कत आ सकती है।

- मौसम विभाग ने शहर में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है। दिन के समय बारिश की संभावना केवल 10 प्रतिशत है। हालांकि, रात तक यह बढ़कर 35 प्रतिशत हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनकर निकलने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Chandigarh Weather Traffic Advisory: ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन

सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के आसपास सुबह 6:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा। परेड ग्राउंड और उसके आसपास की सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। उद्योग पथ और सेक्टर 16/17 और 22/23 के डिवाइडिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दर्शकों के लिए सेक्टर-22 और सेक्टर-17 में निर्धारित पार्किंग स्थलों-जैसे सेक्टर-22B मार्केट और सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था की गई है। पंजाब राजभवन के पास शाम 3:00 बजे से 'एट होम' समारोह के चलते विज्ञान पथ और सुखना पथ पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश और सुझाव

समारोह में शामिल होने वालों को बैग, खाने-पीने का सामान, ज्वलनशील वस्तुएं या मोबाइल के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाने की सलाह दी गई है। कोहरे और सुरक्षा जांच के कारण लोगों से कहा गया है कि वे घर से थोड़ा पहले निकलें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन या शटल सेवाओं का उपयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+