'ईमानदार, सच्चे नेता कांग्रेस में सांस नहीं ले सकते', कैप्टन ने जाखड़ को दी BJP में शामिल होने पर बधाई

चंडीगढ़, 19 मई: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में गुरुवार को पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि हमारी 3 पीढ़ियां 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया, मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है। वहीं अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनको बधाई दी।

Sunil Jakhar joining BJP

कैप्टन ने चुनाव से पहले कांग्रेस को किया था अलविदा

अमरिंदर सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। ऐसे में अब सुनील जाखड़ के बीजेपी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि सही पार्टी में सही आदमी।

Recommended Video

    Sunil Jakhar joins BJP: सुनील जाखड़ बीजेपी के हुए, congress से 50 साल का साथ छूटा | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस पर निशाना साधकर दी जाखड़ को बधाई

    जाखड़ के भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटे बाद अमरिंदर ने ट्वीट किया और कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा कि सही पार्टी में सही आदमी। सुनील जाखड़ को भाजपा में शामिल होने के लिए बधाई। उनके जैसे ईमानदार और सच्चे नेता अब कांग्रेस में सांस नहीं ले सकते। तीन बार के विधायक और गुरदासपुर से लोकसभा के पूर्व सांसद जाखड़ उस समय भावुक हो गए, जब उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने परिवार के पांच दशक के जुड़ाव को याद किया।

    फेसबुक पर किया था पार्टी छोड़ने का ऐलान

    बता दें कि पूर्व लोकसभा सांसद जाखड़ को कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बाद पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था, जिसके बाद हाल ही में उन्होंन फेसबुक लाइव के जरिए कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+