लुधियाना में BJP उम्मीदवार सुच्चा राम की गाड़ी पर जानलेवा हमला, गांव में गए थे चुनाव प्रचार करने
चंडीगढ़, फरवरी 14। पंजाब के लुधियाना जिले की गिल विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुच्चा राम लाढर की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में सुच्चा राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रचार से लौट रहे थे सुच्चा राम
पुलिस ने इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए बताया है कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब सुच्चा राम अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में चुनाव प्रचार करने के लिए गए थे। सुच्चा राम जिस वक्त प्रचार कर लौट रहे थे, तभी उनके काफिले पर ये हमला हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सुच्चा राम की गाड़ी पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
कौन हैं सुच्चा राम लाढर?
आपको बता दें कि 63 साल के रिटायर्ड अफसर सुच्चा राम लाढर लुधियाना जिले की गिल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट आरक्षित है। लाढर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। रविवार को सुच्चा राम लाढर लुधियाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली में भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications