पंजाब में भगवंत मान होंगे आप के सीएम फेस, जल्द हो सकती है घोषणा
चंडीगढ़, 04 जनवरी: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान करने को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आलाकमान पर दवाब बना रहे हैं। तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने सीएम फेस का ऐलान कर सकती है। खबर आ रही है कि पंजाब में आप के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही भगवंत मान के नाम पर मुहर लगने वाली है।
Recommended Video

सूत्रों से हवाले से मिली खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने का मन बना लिया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री का ऐलान करने वाली पहली पार्टी बन जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो संगरूर सांसद भगवंत मान के नाम को पीएसी की बैठक में हरी झंडी मिल गई है।
वहीं जल्द ही अब मान के नाम का औपचारिक ऐलान बाकी है, बताया जा रहा है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिलहाल मान के नाम का ऐलान टल गया है, जैसे ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल स्वस्थ्य होते हैं वैसे ही भगवंत मान के सीएम उम्मीदवार होने के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी नेन117 सीटों वाले पंजाब विधानसभा के लिए अब तक पांच लिस्टों के जरिए 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पिछले महीने ही आप के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कैबिनेट बर्थ और पैसे की पेशकश की थी। बता दें की पंजाब की राजनीति में भगवंत मान को नेताओं में गिना जाता है। वो दो बार लगातार संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications