'लोगों को बिना कट के मिलेगी बिजली', भगवंत मान सरकार ने पूरे 20200 करोड़ की सब्सिडी का किया भुगतान

सीएम मान ने कहा कि पिछले सरकार का भी बकाया भुगतान किया है। 9020 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 1804 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

भगवंत मान

Bhagwant Mann: के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमने वित्त वर्ष 22-23 के लिए पूरे 20200 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी का भुगतान किया है। साथ ही मान सरकार ने कहा कि उत्पाद शुल्क और जीएसटी राजस्व में भी उछाल देखा गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा कि अब पंजाब के लोगों को बिना कट के बिजली मिलेगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अब बिजली कट की समस्या नहीं होगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 8841 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu को जेल से निकलने के बाद लगा झटका, सरकार ने घटाई Security | वनइंडिया हिंदी

    जो 2021-22 के राजस्व के मुकाबले 41.41 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए आबकारी राजस्व में 10000 करोड़ का लक्ष्य रखा है। सीएम ने कहा कि पंजाब ने माल और सेवा कर संग्रह में 16.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जिससे वर्ष 2022-23 के लिए राजस्व में 18126 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

    उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में पंजाब अब टॉप पर है। कहा कि मार्च में स्टांप शुल्क और फी कलेक्शन में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने पहले संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क और शुल्क में 2.25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की थी।

    9020 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 1804 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है और बकाया 7216 करोड़ रुपये का भुगतान हर साल 1804 करोड़ रुपये की 4 साल की किश्तों में किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: कोरोना को लेकर भगवंत मान सरकार तैयार, लोगों से सावधानी बरतने को कहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+