पंजाब की भगवंत मान सरकार दे रही एक लाख रुपये का मौका, जानें क्‍या करना होगा

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्‍य की जनता को 1 लाख रुपय जीतने का मौका दे रही है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह सरकार ने आयुष्‍मान कार्ड बंपर ड्रा की तारीख को बढ़ा दिया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर ये तारीख बढ़ाई गई है। इसका उद्देश्‍य पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के तहत कवर किया जा सके।

cm bhagwant maan

पंजाब सीएम के आदेश पर पंजाब राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य एजेंसी ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के आयुष्‍मान कार्ड बंबर ड्रा की तारीख 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

बता दें 16 अक्‍टूबर को दिवाल पर भगवंत मान सरकार ने विशेष दिवाली बंपर ड्रा की शुरूआत की थी। जिसके जरिए कोई भी आयुष्‍मान भारत मुख्‍यमंत्री सेहत बीम योजना के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकता था। रजिस्‍ट्रेशन करवाने को 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। पहले बंपर की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बबीता ने बताया कि इस बंपर ड्रा में लोगों ने बेहतरीन रिसपांस किया जिसके बाद विभाग ने ड्रॉ को 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।

बता दें अभी तक 1.80 लाख से ज्यादा लोग आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आयुष्‍मान कार्ड के लकी ड्रा में 10 विनर्स के नाम का चयन किया जाएगा। इस योजना में

  • पहला पुरस्कार 1 लाख रुपए
  • दूसरा पुरस्कार 50,000 रुपए
  • तीसरा पुरस्कार 25,000 रुपए
  • चौथा पुरस्कार 10000 रुपए
  • पांचवां पुरस्कार 8000 रुपए
  • छठा से दसवां पुरस्कार 5000 रुपए
  • लकी ड्रा जनवरी 2024 में निकाला जाएगा।

सीईओ बबीता ने कहा कि बताया कि पंजाब सरकार में चलाया जा रहा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में और अधिक लोग नॉमिनेट हो इसके लिए लकी ड्रा की तारीख बढ़ाई गई है।

उन्‍होंने बताया इसके जरिए अयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित किया जाएगा।

जानें कैसे करना है अप्‍लाई

लाभार्थी "आयुष्मान ऐप" के जरिए वेबसाइट "beneficial.nha.gov.in" पर जाकर या अपने निकटतम आशा वर्कर या लिस्‍ट में शामिल अस्‍पतालों से संपर्क करके आसानी से आयुष्‍मान कार्ड प्राप्‍त करें।

जानें क्‍या है मान सरकार की ये योजना

इसके तहत राज्‍य के 800 से अधिक लिस्‍ट में शामिल किए गए सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है।

इस योजना के में नी ट्रांसप्‍लांट, हार्ट सर्जर, कैंसर ट्रीटमेंट समेत लगभग 1600 प्रकार के ट्रीटमेंट शामिल है।

इसमें लाभार्थी परिवारों में एनएफएसए राशन कार्ड धारक, जे-फार्म धारक किसान, पंजीकृत मजदूर, पंजीकृत छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और येलाे कार्ड धारक पत्रकार और 2011 सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा के तहत आने वाले परिवार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+