भगवंत मान सरकार ने वॉटर मैनेजमेंट को लेकर बनाई नई रणनीति
Punjab Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के वॉटर मैनेजमेंट को लेकर नई रणनीतियां बना रही है। इसे लेकर पंजाब के जल संरक्षण मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने MGSIPA में विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए एक मजबूत रणनीति विकसित करने का निर्देश दिया।
मीटिंग में मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक मजबूत संचार रणनीति बनाने के निर्देश दिए है। इस दौरान मंत्री गोयल ने नए जल प्रबंधन रणनीतियों और व्यापक किसान जागरूकता कार्यक्रमों की जरुरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सतही और नहरी पानी के अधिकतम उपयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने और अभिनव जल संरक्षण पद्धतियों को लागू करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

इस हाई लेवल बैठक में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने भाग लिया तथा राज्य की जल उपलब्धता चुनौतियों और वर्तमान विभागीय कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। साथ ही विभाग की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई कार्यक्रम और विविध स्रोतों से धन जुटाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications