Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब विधानसभा चुनाव: BJP के 34 प्रत्याशियों की सूची जारी, चुनावी मैदान में कई दिग्गज चेहरे, ये है प्लानिंग

चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोड में सक्रिय हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

चंडीगढ़, 22 जनवरी 2022। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोड में सक्रिय हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, ग़ौरतलब है कि पार्टी ने पहली सूची में सियासी समीकरणों का पूरा ख़याल रखा है। पहली सूची में 13 सिख चेहरों को जगह दी गई है, वहीं किसानी से ताल्लुक रखने वाले 12 लोगों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 8 एससी वर्ग से संबंधित लोगों को भी पार्टी ने चुनावी रण में उतारा है। वहीं महिलाओं और डॉक्टरों की भी भागीदारी देखी जा रही है। पंजाब में भाजपा ने सिख चेहरों पर दांव खेलना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि पहली सूची में 34 में से 13 सिख चेहरों को पार्टी ने टिकट दिया है ।

सियासी समीकरण को देखते हुए पहली सूची जारी

सियासी समीकरण को देखते हुए पहली सूची जारी

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिरसा, प्रो. सरचांद सिंह (दमदमी टकसाल के प्रवक्ता) समेत कई सिख चेहरों को आगे कर भाजपा सिख मतादाताओं को साधने की कोशिश कर ही है। भाजपा अब अपना दायरा पैर पंथक मतादाताओं तक बढाने की रणनीति पर चल रही है, इसलिए ही भाजपा की तरफ़ से लगातार सिख चेहरों और पंथक परिवार टोहरा को पार्टी में शामिल किया जा रहा था। अमलोह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने टोहड़ा परिवार के नाती कंवरवीर सिंह टोहड़ा को टिकट दिया है। ग़ौरतलब है कि गुरचरण सिंह टोहड़ा काफ़ी अरसे से एसजीपीसी के अध्यक्ष रहे हैं और उनका परिवार पंथक है।

मतादाताओं में बदल रही भाजपा की छवि

मतादाताओं में बदल रही भाजपा की छवि

पंजाब के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने टोहड़ा परिवार को टिकट देकर अपनी चुनावी चाल चल दी है। क़यास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का अगला पड़ाव एसजीपीसी है। इसके अलावा रंजीत सिंह खोजेवाल को भाजपा ने कपूरथला से चुनावी रण में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी के पास शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद सिख मतदाताओं की कमी सी हो गई थी। सिख चेहरों में भाजपा के पास सिर्फ मंजीत सिंह राय, सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल, हरजीत सिंह ग्रेवाल और इकबाल सिंह लालपुरा ही थे। यही वजह था कि विपक्ष सिख विरोधी छवि बताते हुए भाजपा पर हमलावर था। लेकिन अपनी पहली सूची में जिस तरह से भाजपा ने सिखों को तरजीह दी है, इससे भाजपा की सिख विरोधी छवि मतादाताओं में बदल चुकी है।

चुनावी मैदान में भाजपा के कई दिग्गज चेहरे

चुनावी मैदान में भाजपा के कई दिग्गज चेहरे

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में सिख चेहरों को सम्मान देते हुए यह साफ़ कर दिया है कि पंजाब में पार्टी अब पंथक पार्टी बनने की तरफ़ अग्रसर है। पंजाब के विधानसभा सीटों की बात की जाए तो मनोरंजन कालिया को जालंधर सेंट्रल से, गुरुदेव शर्मा लुधियाना सेंट्रल से, नामिशा मेहता को गढ़शंकर से, रघुनाथ राणा को दसूहा से, नवरीत सिंह लवली तरनतारन से, जंगिलाल महाजन को मुकेरिया से, दीदार सिंह भटी को फतेहगढ़ साहिब से, सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू को अमृतसर नार्थ से, बलजिंदर सिंह दकोह से हरगोबिंदपुर से, दिनेश सिंह बब्बू को सुजानपुर से, डॉ दिलबाग राय को चब्बेवाल से, कंवर वीर सिंह तोहरा को अमलोक से भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है।


ये भी पढ़ें : पंजाब चुनाव स्पेशल: हॉट सीट में शामिल हैं इन विधानसभाओं के नाम, जानिए इसके पीछे की वजह


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+