पंजाब कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की लड़ाई, जानिए किस तरह कैप्टन और सिद्धू बढ़ा रहे अपनी सक्रियता

कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का बेड प्रदेश कांग्रेस भवन में लग गया है। सिद्धू के लिए बकायदा नया बेड खरीदा गया है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि सिद्धू कांग्रेस भवन में ही रुकेंगे।

चंडीगढ़। अगस्त 15, 2021। पंजाब कांग्रेस में इन दिनों वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस आला कमान से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायते कर रहे हैं दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद कांग्रेस भवन के बाहर लगे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर को हटा दिया गया था। अब वहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह के पोस्टर लगा दिए गए है।

bed in congress bhawan

कांग्रेस भवन में लगा सिद्धू का बेड
कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का बेड प्रदेश कांग्रेस भवन में लग गया है। सिद्धू के लिए बकायदा नया बेड खरीदा गया है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि सिद्धू कांग्रेस भवन में ही रुकेंगे। सिद्धू कांग्रेस के दूसरे ऐसे अध्यक्ष हैं जिनका कांग्रेस भवन में बेड लगाया गया है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रधान व वर्तमान में राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने प्रधान रहते हुए अपना बेड कांग्रेस भवन में लगाया था और वह नियमित रूप से कांग्रेस भवन में ही रहते थे।

अध्यक्ष बनते ही सिद्धू ने की थी घोषणा
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 23 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते समय की कांग्रेस भवन में बेड लगाने की घोषणा थी। उहोंने कहा था कि '15 अगस्त से मेरा बिस्तर कांग्रेस भवन में ही लगेगा। मंत्री भी 3 घंटे कांग्रेस भवन में बैठा करें।' प्रदेश की कमान संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सियासी गलियारों में ये माना जा रहा है कि जनसंपर्क अभियान बढाने के साथ-साथ कार्यकर्ता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अब कांग्रेस भवन में ही रहेंगे।

बैठकों का दौर जारी
नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपने क़रीबी मंत्रियों और विधयकों के साथ बैठकें कर रहे हैं । उन्होंने पार्टी के विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करने के बाद दलित और ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने दिन पहले भी शहरी क्षेत्र के विधायकों के साथ भी बैठक की थी हालांकि बैठक में ज़्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच वर्चस्व की लडाई न सिर्फ़ कांग्रेस भवन में देखने को मिल रही है, बल्कि पटियाला और अमृतसर में भी वार का दौर जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र अम़ृतसर में अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम भी अमृतसर में ही रखा था।

कांग्रेस आला कमान से सिद्धू की शिकायत
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी ये मुलाक़ात महज़ एक औपचारिकता नहीं थी। बल्कि नए प्रदेश अध्यक्ष के रवैये को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गंधी से नाराज़गी ज़ाहिर की थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जब सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने पहुंचे थे तो अपने साथ नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों और ट्वीट की फ़ाइल साथ लेकर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+