पंजाब के चुनावी रण में हुंकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल
Punjab By Election: पंजाब में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक आप के बड़े नेता चुनाव प्रचार लगे हुए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए चारों सीट पर जीत दर्ज करना नाक का सवाल बन गया है। वह सभी क्षेत्रों में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। वहीं, अब 9 नवंबर से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे हैं। इस दौरान वह चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और 10 नवंबर को गिद्दड़बाहा और बरनाला में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके सीएम भगवंत मान उनके साथ रहेंगे।
आप पंजाब की तरफ से उनके चुनावी कार्यक्रमों व रैलियों की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। केजरीवाल के दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पार्टी के सभी हलकों में प्रभारी और मंत्री पहले से ही एक्टिव हैं और सरकार के कामों को लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं।

राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में पंचायत चुनावों के बाद सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए एक राज्य स्तरीय समारोह करवाने की भी तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम के लिए पहले से ही बतौर अतिथि अरविंद केजरीवाल का नाम प्रस्तावित है।
बात करें कांग्रेस की तो अभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वारिंग ने पूरी तरह से कमान संभाल ली है और भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू मोर्चा संभाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications